{"_id":"664a55cabbac7ec176086054","slug":"government-residences-of-lohia-and-three-chcs-occupied-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-111528-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोहिया व तीन सीएचसी के सरकारी आवासों पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोहिया व तीन सीएचसी के सरकारी आवासों पर कब्जा
Mon, 20 May 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल, सीएचसी कायमगंज, शमसाबाद व कंपिल में बने आवासों पर स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मियों के बजाए सेवानिवृत्त व स्थानांतरित हो चुके कर्मी काबिज हैं। तत्कालीन डीएम के मुकदमा लिखाकर आवास खाली कराने के आदेश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। ऐसे में जिले में तैनात कर्मी आवास के लिए भटकने को मजबूर हैं।
डॉ.राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल के मुख्य गेट के दक्षिण में सीएमओ के अधीन दो मंजिला भवन में छह और एक अलग से आवास बना है। अधिकतर आवासों पर ऐसे कर्मियों का कब्जा है, जो सेवानिवृत्त अथवा गैरजनपद स्थानांतरित हो चुके हैं। करीब पांच माह पहले ट्रामा सेंटर निर्माण की जमीन देखने पहुंचे तत्कालीन डीएम संजय कुमार सिंह ने जानकारी की तो मामला उजागर हो गया।
डीएम ने सीएमओ को मुकदमा दर्ज करवाकर पुलिस बल लेकर आवास खाली कराने के निर्देश दिए थे। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आठ मई को सीएमओ ने पहुंचकर एक आवास पर ताला जरूर डलवा दिया था। ऐसे में जिले में तैनात डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी किराये पर रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी के पांच आवासों पर कब्जा है। एक आवास में तत्कालीन सीएचसी प्रभारी स्थानांतरण के बावजूद काबिज हैं। तीन आवासों में सेवानिवृत्त वार्ड आया, फार्मासिस्ट व एएनएम का कब्जा है। कंपिल सीएचसी के आवास भी कब्जे का शिकार हैं। शमसाबाद सीएचसी में तीन आवास बिना आदेश गिराए जा चुके, जबकि दो पर अवैध कब्जा है। सीएचसी प्रभारियों का कहना है कि सीएमओ को कई पत्र लिख चुके, मगर सुनवाई नहीं हुई।
छात्रावास पर एंबुलेंस कर्मचारी काबिज
लोहिया अस्पताल के गेट के दक्षिण में दो मंजिला छात्रावास की इमारत बनी है। इसमें अस्पताल में इंटर्नशिप के लिए आने वाले मेडिकल छात्रों को रोका जाना था। छात्रों के उपयोग में यह भवन नहीं आया। 108, 102 एंबुलेंस के चालक, ईएमटी ने कमरों में ताले डालकर अपना निवास बना लिया तो अफसर कुछ कमरों में अपना दफ्तर चला रहे हैं। बिना कनेक्शन के बिजली भी जलाई जा रही है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
सभी सरकारी आवास शीघ्र ही अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाएंगे। यदि जरूरत पड़ी तो पुलिस व प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।
- डॉ.अवनींद्र कुमार, सीएमओ