फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Goodwill platform trying to save water

जल बचाने में जुटा सद्भावना मंच

Mon, 23 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Mon, 23 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Goodwill platform trying to save water
बैठक को संबोधित करते संजय गंगवार। - फोटो : अमर उजाला
सद्भावना मंच इस समय जल बचाने के लिए अभियान चला रहा है। रविवार को संजय गंगवार के आवास पर हुई बैठक में भी इस पर चर्चा हुई। 24 मई को जल बचाओ रैली निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह नागरिक पानी की बर्बादी कर रहे हैं उससे आने वाले समय में भारी मुसीबत उत्पन्न हो सकती है। जल की बर्बादी रोकने के लिए मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक करना होगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बर्बाद हो रहे जल को रोकने के लिए जल बचाओ रैली का आयोजन 24 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन


यह रैली थाना चौराहे से नगर भ्रमण करते हुए ब्लाक पर संपन्न होगी। बताया कि रैली के जरिए लोगों से जल की बर्बादी न करने की अपील की जाएगी। बैठक में कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें अध्यक्ष रहीस खां, उपाध्यक्ष संजय पाठक, संयुक्त मंत्री सदाराम, संयोजक इकबाल अहमद को चुना गया। इस मौके पर डा. रामऔतार, राशिद खां, अफजल अहमद, फारूख, रामप्रकाश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed