{"_id":"609970098ebc3eadcc6681d9","slug":"goods-sold-throughout-the-day-by-giving-tokens-in-seth-gali-farrukhabad-news-knp62772599","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेठ गली में टोकन देकर दिन भर बिका सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेठ गली में टोकन देकर दिन भर बिका सामान
विज्ञापन
फफर्रुखाबाद। ईद के त्योहार में चंद दिन शेष रहते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं बच्चों के साथ खरीदारी करने निकलीं। सेठ गली में दुकानदारों ने शटर बंद करके टोकन सिस्टम से ही दुकान में घुसने दिया। दिन भर खूब बिक्री हुई। सुबह आठ बजते ही किराना थोक बाजार में पुलिस ने बाजार बंद कराने के लिए लाठियां फटकारीं। तहसील तिराहे पर सख्ती के चलते लोग माफी मांगते दिखे।
सेठ गली में सुबह 8 बजे से ही दुकानें खुल गईं। दुकानों पर भीड़ की मारामारी रही। मगर पुलिस दिखाई नहीं दी। कई दुकानदारों ने शटर बंद करके एक कर्मी को बाहर खड़ा कर टोकन दे दिए। बंद शटर में खरीदारी कर रहे लोग जैसे ही निकले तो अगले नंबर वाले को प्रवेश दिया गया।
दुकानदारों ने कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाईं। किराना का थोक बाजार लिंजीगंज, मन्नीगंज और ग्राटगंज को सुबह 6 से 8 बजे तक खोलने के आदेश है। आठ बजे ही घूमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने खरीदारों को बाजार में घुसने से रोकना शुरू कर दिया। तमाम दुकानदारों ने फिर भी दुकानें बंद नहीं की, तो लाठियां फटकार कर भगाया गया। 10 बजे तक बाजार में दुकानें बंद हो सकीं। इसके बावजूद कुछ दुकानदार दुकानें खोलते ओर बंद करते रहे।
विज्ञापन
मऊदरवाजा इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने सख्ती के साथ तहसील तिराहे से लोगों को नहीं निकलने दिया। बिना काम के निकले लोगों को माफी मानकर और उठक बैठक लगवा कर ही जाने दिया। कई वाहनों के चालान भी काटे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी शहर का जायजा लिया। कोतवाली क्षेत्र में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। बावजूद इसके लोग सड़कों पर निकलते दिखाई दिए। दोपहर में दुुकानें बंद होने से शहर में कुछ जगह सन्नाटा पसरा रहा।