फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Goods seized woo voters

वोटरों को लुभाने का सामान जब्त

Wed, 02 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 02 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Goods seized woo voters

फर्रुखाबाद। चुनाव में वोटरों को लुभाने का सामान जब्त करने में दो थाना क्षेत्रों की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो गाड़ियों से शराब, मिठाई, शाल, 95 हजार रुपये सहित पांच लोगों को नशीला पाउडर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धंसुआ में प्रधान प्रत्याशी की ओर से मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब और रुपये बांटने के लिए भेजे गए थे। इनको लेकर दो युवक जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर 30 नवंबर की देर रात को फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह ने नलकूप कालोनी के पास दोनों युवकों को पकड़ शराब के क्वाटरों भरी एक प्लास्टिक की बोरी, तीन गत्ते और एक बैग बरामद किया।
विज्ञापन


एक ने अपना नाम शैलेंद्र सिंह चौहान निवासी, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रुनी तो दूसरे युवक ने अपना नाम मंजेश कटियार निवासी शहर कोतवाली के गांव नरायनपुर का बताया। इनके पास से बरामद प्लास्टिक की बोरी में तोहफा मार्का देशी शराब के 95 क्वाटर और तीन गत्तों में 135 देशी शराब के क्वाटर बरामद हुए। शैलेंद्र सिंह के पास से 95905 रुपये और मंजेश कटियार के पास से 2380 रुपये और करीब आधा किलो नशीला पाउडर बरामद हुआ है। दोनों को अदालत में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मऊदरवाजा एसओ सुनील यादव को सूचना मिली कि एक बोलरो से वोटरों को शॉल और मिठाई के डिब्बे बंटने जा रहे हैं। हैवतपुर गढ़िया पर बोलेरो रुकवा तलाशी ली तो उसमें मिठाई के डिब्बे और शॉल  मिलीं। गाड़ी में बैठे तीनों लोगों को पुलिस थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि ये डिब्बे प्रधान पद के प्रत्याशी ने वोटरों को देने के लिए भेजे हैं। मिठाई के डिब्बों पर चुनाव चिह्न कन्नी के स्टीकर लगे थे। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम अर्रापहाड़पुर निवासी जागेश्वर, गौरव और नवाबगंज के गांव मिल्किया निवासी अनिल जाटव बताया। दरोगा कन्हैयालाल ने सभी का चालान कर दिया और गाड़ी सीज कर दी। करीब 80 मिठाई के डिब्बे और 35-40 शॉल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed