{"_id":"61d495e65d31fe25da6c9aac","slug":"goli-mari-farrukhabad-news-knp6735584175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरीगेट तिराहे पर अस्पताल कर्मी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरीगेट तिराहे पर अस्पताल कर्मी को गोली मारी
विज्ञापन
अस्पताल में जानकारी करते सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दोस्तों के साथ मंगलवार देर शाम कार से घर जा रहे स्वास्थ्य कर्मी को पुरानी रंजिश में कादरीगेट तिराहे पर गोली मार दी गई। गोली युवक के पेट में लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटनास्थल एक अन्य युवक भी घायल अवस्था में मिला। जिसने अमन पर मारपीट का आरोप लगाया है।
नेकपुर चौरासी निवासी अमन शुक्ला(21) निजी अस्पताल में काम करता है। मंगलवार शाम वह दोस्त वैभव राठौर उर्फ मानू, आनंद भदौरिया के साथ कार से घर जा रहा था। कादरीगेट तिराहे पर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और कार से उतारकर पीटने लगे। इसी दौरान अमन के पेट में गोली मार दी गई। गोली चलते ही तिराहे पर भगदड़ मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर भोलेपुर निवासी अभिनव को भी हिरासत में लिया। उसके सिर पर शरीर पर गंभीर चोटें थीं। उसे लोहिया में भर्ती कराया है। वहां उसने पुलिस को बताया कि दोपहर को अमन व उसके साथियों ने लोहिया अस्पताल के गेट पर एक युवक के साथ भी मारपीट की थी। आरोप लगाया कि शाम को कादरी गेट तिराहे पर अमन ने उसे तमंचे की बट मारकर घायल किया। अमन को गोली किसने मारी है। इसकी जानकारी उसे नहीं है।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी की। घायल के पिता अनिल शुक्ला ने बताया कि आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते गोली मारी गई है। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि घायल की हालत में सुधार है। उसका इलाज चल रहा है। घटना में शामिल एक आरोपी हिरासत में है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

गोली लगने से घायल अमन को अस्पताल की ओटी में लेकर जाते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD