{"_id":"78cc4c0963fae958ce7f0acf99dc3271","slug":"going-to-test-student-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने जा रही छात्रा की मार्ग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने जा रही छात्रा की मार्ग दुर्घटना में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने जा रही छात्रा ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव तलैया नगला के जय सिंह की पुत्री सरिता कुमारी(15) हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी। शुक्रवार की सुबह सरिता कुमारी अपने चचेरे भाई सूर्या के साथ मोटरसाइकिल से परीक्षा देने पीकेडी इंटर कालेज पनगवां कन्नौज जा रही थी। खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास लकड़ी लदे आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में उसकी बाइक आ गई। हादसे में सरिता घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घटना की सूचना सूर्या ने परिजनों को दी। परिजनों ने छात्रा को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया ।
इसके बाद लोहिया अस्पताल से कानपुर ले जाते समय खुदागंज के पास छात्रा की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए। शव देख छात्रा की मां चमेली देवी तथा बहन शशि का रो-रोकर बुरा हाल था। छात्रा के चाचा अमर सिंह ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।