फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Goat trader's bag stolen from bus stand

Farrukhabad News: बस अड्डे पर बस से उतरे बकरी व्यापारी का बैग चोरी

Wed, 01 Apr 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Goat trader's bag stolen from bus stand
फर्रुखाबाद। बरेली से आए एक बकरी व्यापारी का बस में रखा बैग चोरी हो गया। उसमें 4500 रुपये व अन्य सामान था। वह पुलिस से शिकायत कर रहे थे कि इसी बीच ई-रिक्शा से चावल भरी बोरी और नमकीन आदि सामान गायब हो गया। चौकी पुलिस चोरों का पता लगाने में नाकाम है।
विज्ञापन

बरेली जिले के भमोरा थाना व कस्बा निवासी महबूब उर्फ राजा बकरी का व्यापार करते हैं। वह मंगलवार दोपहर में बरेली डिपो की बस से उतरे। उन्होंने सीट पर अपना बैग रख दिया और पास में मौजूद चावल भरी बोरी नीचे उतारी। इसके बाद बैग लेने के लिए बस में चढ़े तो सीट से गायब मिला। महबूब ने इसकी शिकायत आसपास के लोगों से की। इसी दौरान चौकी के सिपाही भी पहुंच गए। वह घटना की जानकारी दे रहे थे, तभी चावल भरी बोरी और नमकीन आदि सामान भी ई-रिक्शा से चोरी हो गया। पुलिस ने चोरों की खोजबीन करने के बजाय उन्हें टरका दिया। चौकी प्रभारी कपिल कुमार कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित का बैग कहां गायब हुआ उसे पता नहीं है। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed