फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Goat trader beaten and thrown from DCM

Farrukhabad News: बकरी कारोबारी को पीटकर डीसीएम से फेंका, 3.80 लाख रुपये गायब

Sun, 22 Feb 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Goat trader beaten and thrown from DCM
फर्रुखाबाद। बकरी कारोबारी को तीन दिन पूर्व साझेदारों ने उत्तराखंड ले जाने के लिए घर से बुलाया। रास्ते में उसके साथ मारपीट कर डीसीएम से फेंक दिया। घायल अवस्था में उसे पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने से कानपुर में इलाज चल रहा है। कारोबारी के पिता ने शनिवार को साझेदार व डीसीएम चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



जनपद कन्नौज थाना व कस्बा विशुनगढ़ निवासी मुकेश ने जनपद मैनपुरी के करहल निवासी अनिल, इटावा के सहसू निवासी नवाब सिंह व डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा कि उनके पुत्र दीपक का जनपद मैनपुरी थाना बरनाहार के गांव अटा हरैया निवासी अशोक, उसके भाई सुभाष, अखिलेश व करहल निवासी अनिल, जनपद इटावा के सहसू निवासी नवाब सिंह के साथ बकरी का व्यवसाय है। करीब 20 दिन पूर्व रानीखेत (उत्तराखंड) से लौटते समय दीपक की साझेदारों से कहासुनी हो गई थी। 18 फरवरी को अनिल व उसके ससुर नवाब सिंह ने दीपक को फोन कर बताया कि वह लोग डीसीएम से बकरी खरीदने उत्तराखंड जा रहे हैं। बुलाने पर दीपक बेवर चौराहा पर पहुंचा और उनके साथ चला गया। शाम करीब 5.30 बजे दीपक ने फोन कर बताया कि गांव मुरहास के पास अनंतराम यादव मार्केट के निकट नवाब सिंह व डीसीएम चालक उसकी पिटाई की और चलती डीसीएम से धक्का दे दिया। मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़कर आरोपी चले गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस व राहगीरों ने घायल दीपक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दीपक के पास से 3 लाख 80 हजार रुपये भी गायब हैं। आशंका है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से दीपक डीसीएम भी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed