{"_id":"67a108443841e3ba770b17af","slug":"girls-condition-worsened-due-to-quack-treatment-she-died-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-120288-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झोलाछाप के इलाज से बालिका की हालत बिगड़ी, तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झोलाछाप के इलाज से बालिका की हालत बिगड़ी, तोड़ा दम
Mon, 03 Feb 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। झोलाछाप के इलाज से बालिका की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बालिका को सीएचसी शमसाबाद में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार न होने के चलते उसे लोहिया रेफर कर दिया गया। परिजन वहां से उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर पैलानी उत्तर निवासी रामजीत रविवार को परिवार के साथ गंगा स्नान करने शमसाबाद के ढाईघाट आए थे। रामजीत ने बताया कि गंगा स्नान के बाद बच्चे ढाईघाट पर मेले में घूमने लगे। अचानक बेटी शामली (8) की तबीयत बिगड़ने लगी। आसपास मेले के दुकानदारों ने मेले के पास ही एक झोलाछाप का क्लीनिक होने की जानकारी दी। उसने बेटी को झोलाछाप को दिखाया। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप की दी गई दवा की पहली खुराक खाने से बेटी की हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद झोलाछाप ने अपने बेटे के साथ उसे सीएचसी शमसाबाद भेज दिया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। निजी चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत आती है तो जांच करवाकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. रंजन गौतम, एसीएमओ नोडल अधिकारी झोलाछाप उन्मूलन कार्यक्रम