फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   girl student who returned from Delhi committed suicide by hanging herself

Farrukhabad: दिल्ली से वापस आई छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 31 May 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 31 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
girl student who returned from Delhi committed suicide by hanging herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रूखाबाद जिले के कंपिल में दिल्ली से वापस आई छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव बिलसड़ी निवासी मुख्तयार खान दिल्ली में कारखाने में काम करते है। उनकी पुत्री मुस्कान ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। पिछले डेढ़ माह से वह दिल्ली में रह रही थी। 27 मई को वह वापस आई तभी से मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन


सोमवार की रात को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। मुस्कान ने रात में किसी समय कमरे के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह चार बजे मां तबस्सुम कमरे में पहुंची तो पुत्री मुस्कान को फंदे पर लटका हुआ पाया। उन्होंने शोर मचाया तो परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुस्कान के शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मां तब्बसुम बेगम से घटना के संबंध में जानकारी की। मां ने बताया कि दिल्ली से आने के बाद तब्बसुम गुमसुम थी। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों कर ली इससे वह अंजान हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मुस्कान की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। मुस्कान चार भाई बहन बाबू बानो, अंसार, फिरोज में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed