{"_id":"61a3c95e2187557aa53b007a","slug":"girl-student-kidnapped-and-raped-report-on-five-farrukhabad-news-knp666607754","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
कंपिल। नाबालिग छात्रा को युवक अपने साथियों के साथ घर से अगवा कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के दबाव बनाने पर छात्रा को दो दिन बाद रविवार सुबह थाने के पास छोड़ गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक व उसके चार साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में में दबिशें मारीं। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 17 वर्षीय पुत्री इंटर की छात्रा है। क्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़िया निवासी आशीष से छात्रा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को छात्रा घर पर अकेली थी। पिता व अन्य लोग खेत पर थे। युवक अपने साथियों के साथ छात्रा के घर पहुंचा। छात्रा को अपने साथ ले गए। परिजन जब लौटे तो छात्रा घर पर नहीं मिली। खोजबीन करने पर पता चला कि युवक अपने साथियों के साथ छात्रा को ले गया है।
छात्रा के परिजनों ने दबाव डाला और पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो रविवार सुबह युवक छात्रा को थाने के गेट के सामने छोड़कर चला गया। छात्रा ने थाने जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। छात्रा के पिता ने गांव अकबरपुर गढ़िया निवासी आशीष, कुलदीप अशोक, अमित व आलोक के खिलाफ छात्रा को ले जाने व दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह अपने घरों में नहीं मिले। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था लेकिन मेडिकल नहीं हो सका है। सोमवार को कराया जाएगा। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।