{"_id":"64498a4a6db9e2bb38069a04","slug":"girl-student-drank-pesticide-after-failing-in-exam-admitted-farrukhabad-news-c-12-1-201878-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने पीया कीटनाशक, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने पीया कीटनाशक, भर्ती
Thu, 27 Apr 2023 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हो जाने पर बुधवार दोपहर छात्रा ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी पर पहुंचे परिजन छात्रा को अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार रात छात्रा की सहेली ने फेल होने पर आत्महत्या कर ली थी।
थाना क्षेत्र के गांव नगला बसाह निवासी राजेश कुमार की पुत्री हेमा (15) कस्बा के एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। मंगलवार दोपहर घोषित हुए परीक्षा परिणाम में छात्रा कम नंबर आने से फेल हो गई। इसी बात को लेकर बुधवार दोपहर घर में अकेली छात्रा हेमा ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। करीब दो बजे घर पहुंचे राजेश ने पुत्री को जमीन पर तड़पता पड़ा देखा तो चीखने लगे। राजेश पड़ोसी की मदद से हेमा को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र व अनिल कुमार ने उसका उपचार शुरू किया।
हालांकि कुछ देर बाद छात्रा की हालत में सुधार हो गया। उसका इलाज चल रहा है। राजेश ने बताया कि वह खेती व मजदूरी करते हैं। वह परिवार के साथ खेत में भूसा भर रहे थे। हेमा खाना खाने की बात कहकर घर चली आई। वह मंगलवार को ही मूंगफली में डालने के लिए दवा लाए थे। मंगलवार रात गांव निवासी हेमा की सहेली दीक्षा ने भी फेल होने पर जहरीला पदार्थ पी लिया था। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान दीक्षा ने दम तोड़ दिया था।