फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl student dies after being hit by train

टहलने गई छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

Tue, 24 Nov 2020 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Girl student dies after being hit by train
फर्रुखाबाद। मंगलवार सुबह घर से टहलने निकली छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। रेल कर्मी की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वनखड़िया जेएनवी रोड निवासी इंद्राणी देवी फतेहगढ़ डाकघर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनके पति बसंत लाल की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उनकी पुत्री शिवानी (19) राजेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज भूड़ नगरिया में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह रोज सुबह टहलने जाती थी। मंगलवार को भी सुबह पांच बजे वह घर से टहलने निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह रेलवे स्टेशन से वनखड़िया की ओर जा रही थी। इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना रेल कर्मी कुलदीप राठौर ने जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इधर घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि शिवानी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed