फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl seriously injured due to dog bite, antirabies was procured from the market in emergency

Farrukhabad News: कुत्ता काटने से गंभीर बच्ची को इमरजेंसी में बाजार से मंगाया एंटीरैबीज

Sun, 20 Oct 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Girl seriously injured due to dog bite, antirabies was procured from the market in emergency
फर्रुखाबाद। किसी को कुत्ता काट ले, तो वह भूल कर भी लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में न जाए। क्योंकि वहां टीटी के अलावा एंटीरैबीज लगाने की कोई सुविधा नहीं है। तीमारदार को बाजार से महंगे दामों पर खरीदने की सलाह दी जाती है। परेशान परिजन मजबूरी में रुपये खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मेमरान निवासी पवन यादव की साढ़े पांच साल की बेटी सांभवी यादव शनिवार शाम करीब पांच बजे मकान के बाहर खेल रही थी। उसी समय आए एक खूंखार कुत्ते ने हमला बोल दिया। बच्ची चीखकर भागी, फिर भी उसके हाथ, पैर में कई जगह गहरे घाव कर दिए। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों ने बमुश्किल कुत्ते के भगाया। पवन बच्ची को लेकर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। वहां टीटी का इंजेक्शन लगाया गया। ड्यूटी स्टाफ ने एंटीरैबीज इंजेक्शन की सुविधा न होने की बात कह दी। पवन यादव ने बताया कि बच्ची के घाव अधिक होने पर उन्होंने कई बार आग्रह किया, तो कर्मचारियों ने बाजार से लाने की सलाह दे दी। वह 390 रुपये का इंजेक्शन बाजार से लेकर आए हैं। उन्होंने इमरजेंसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन की सुविधा न होने की सीएमओ से फोन पर शिकायत की, मगर उन्होंने पूरी बात भी नहीं सुनी। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि इमरजेंसी में अधिक जरूरत पर एंटीरैबीज लगनी चाहिए। उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed