{"_id":"5e72247f8ebc3e7608296acc","slug":"girl-s-sister-in-law-who-returned-from-malaysia-fears-corona-farrukhabad-news-knp551005693","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया से लौटी छात्रा की भाभी को कोरोना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलयेशिया से लौटी छात्रा की भाभी को कोरोना की आशंका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विदेश टूर से घर आई एक छात्रा की भाभी के गले में दर्द की शिकायत पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। छात्रा तीन दिन रुकने के बाद गुरुग्राम स्थित कालेज चली गई। वहां उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं है। इधर, भाभी का लोहिया अस्पताल में खून का नमूना लेने के बाद लखनऊ जांच को भेजा गया है।
शहर के भोलेपुर निवासी सेना से रिटायर्ड सूबेदार मेजर की पुत्री गुरुग्राम में पढ़ती है। कालेज से मलयेशिया गए टूर में छात्रा भी गई थी। होली पर नौ मार्च को छात्रा घर आई और 11 मार्च को वापस चली गई थी। विदेश से युवती के लौटने की सूचना पर परिवार से एसीएमओ/कोरोना के नोडल अधिकारी डा. राजीव शाक्य ने वार्ता की, तो पता चला कि 17 मार्च को उसकी भाभी के गले में दर्द शुरू हुआ है।
इस पर उन्हें लोहिया अस्पताल में फिजीशियन के पास भेजा गया। फिजीशियन/सीएमएस डा. अशोक कुमार ने एहतियातन उन्हें आईसेलोशन वार्ड में भर्ती कराया। तीन-चार घंटे बाद खून का नमूना लिया गया। सीएमएस ने बताया कि नमूना लखनऊ भेजा गया है। दो-तीन दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। फिलहाल पीड़िता को घर में ही एकांत में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
वार्ड में दिखी गजब की सख्ती
कोरोना आपदा के वक्त बुधवार को लोहिया में आइसोलेशन वार्ड में सख्ती दिखी। भर्ती महिला गेट से बाहर निकली, तो सिस्टर ने सख्ती के साथ अंदर ही रहने का फरमान जारी कर दिया। पहली दफा लगा कि निजी अस्पतालों जैसी व्यवस्था अब कायम हुई है।
‘मलयेशिया से लौटी छात्रा के पिता ने बहू के गले में दर्द की शिकायत की थी। लिहाजा वह ओपीडी में दिखाने गईं। ओपीडी में बैठाया नहीं जा सकता, सो आइसोलेशन में बैठाया गया है। फिलहाल कोई विशेष बात नहीं है। उसके खून का नमूना जांच को भेजा गया है।’-राजीव शाक्य, एसीएमओ/नोडल अफसर कोरोना