फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl's body found hanging from noose

कमरे में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Wed, 09 Nov 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from noose
शिवानी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। कमरे में युवती का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने रिश्तेदार कोचिंग संचालक पर आत्महत्या के लिए पुत्री को उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
थाना क्षेत्र के गांव बबना निवासी राजू कश्यप की 19 वर्षीय पुत्री शिवानी कश्यप ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। शिवानी गांव के ही रिश्तेदार युवक के पास कोचिंग पढ़ने जाती थी।

राजू ने युवक के परिजनों से शिवानी की शादी की बात की। परिजन शादी करने को राजी हो गए। चार माह पहले युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
सोमवार को राजू व उनकी पत्नी काम से बाहर गए थे। घर पर शिवानी व छोटा भाई निर्मल मौजूद था।
परिजनों के मुताबिक इसी बीच युवक शिवानी से मिलने उसके घर आया और काफी देर तक बेटी से बातचीत की।
युवक के जाने के बाद शिवानी कमरे में चली गई और कुंडी अंदर से बंद कर ली। पिता राजू व मां बीना वापस आए और कमरे के बाहर से शिवानी को अवाज लगाई।
कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने धक्का देकर दरवाजे की कुंडी तोड़ दी।
भीतर जाकर देखा तो शिवानी का शव कमरे के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका था। राजू की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे उतार लिया।
शिवानी की मौत पर भाई अजय, विजय, विनय, निर्मल, बहन पलक सहित माता-पिता का रो-रो कर बेहाल हो गए। पिता राजू ने कोचिंग संचालक पर शादी से इन्कार कर पुत्री को आत्महत्या क लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से दम घुटने से मौत होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed