{"_id":"5eda774f8ebc3e90984dc1fa","slug":"girl-returned-from-delhi-corona-positive-farrukhabad-news-knp5639191180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव निकली युवती बरौन अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव निकली युवती बरौन अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित युवती को एंबुलेंस से बरौन स्थित अस्पताल भेजते कर्मचारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
दिल्ली से लौटी युवती कोरोना पॉजिटिव
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से परिवार के साथ लौटी 21 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव निकली है। युवती को पीएन फाउंडेशन क्वारंटीन सेंटर से एल-1 अस्पताल बरौन भेजा गया है। जनपद में अब तक 45 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 21 लोग ठीक हो गए हैं। दो को छोड़कर सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी हैं।
शमसाबाद ब्लाक के गांव रजलामाई निवासी युवती के पिता व चार छोटे भाई दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रहते थे। 31 मई को सभी लोग पिकअप गाड़ी से गांव पहुंचे। उसी दिन युवती को छोड़कर सभी लोग कायमगंज स्थित पीएन फाउंडेशन क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। वहां उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया।
रात में युवती घर पर ही रही। रात को युवती व उसके चाचा ने साथ-साथ खाना खाया। अगले दिन चाचा शमसाबाद क्षेत्र के एक भट्ठे पर मजदूरी करने चले गए। एक जून को ग्राम प्रधान अपने चाचा के साथ बाइक से युवती को लेकर पीएन फाउंडेशन क्वारंटी सेंटर पहुंचे। तब युवती को परिवार के सभी सदस्यों को सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
वहां युवती उसके पिता व चार भाइयों के नमूने लिए गए। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में युवती कोरोना संक्रमित पाई गई, तो हड़कंप मच गया। अन्य परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉ. संदीप ने बताया युवती को एंबुलेंस से बरौन के एल-1 अस्पताल में भेज दिया गया और परिवार को रजलामई शेल्टर होम शिफ्ट किया जाएगा।
प्रधान सहित तीन लोग हाई रिस्क कांटेक्ट में आए
कायमगंज। कोरोना पॉजिटिव युवती के हाई रिस्क कांटेक्ट में प्रधान सहित तीन लोग आए हैं। एक जून को ग्राम प्रधान अपने चाचा के साथ उसे लेकर बाइक से पीएन फाउंडेशन पहुंचे थे। युवती की पॉजटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रधान, उसके चाचा व युवती के चाचा की तलाश हुई। प्रशासन ने तीनों को नमूने के लिए सीएचसी बुलाया है। बीसीपीएम विनय मिश्रा ने बताया की तीनों के नमूने लेकर जांच को भेजे जाएंगे।