{"_id":"609d656051b99b432b6d038d","slug":"girl-raped-after-kidnapped-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: अपहरण कर युवती से दुष्कर्म, शाम को लापता होने के बाद सुबह खेत में बंधी पड़ी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: अपहरण कर युवती से दुष्कर्म, शाम को लापता होने के बाद सुबह खेत में बंधी पड़ी मिली
Fri, 14 May 2021 01:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 14 May 2021 01:22 AM IST
सार
बुधवार शाम घर से लापता हुई युवती खेत में बंधी पड़ी मिली। युवती ने एक युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्रुखाबाद के नवाबगंज के थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम घर से लापता हुई युवती खेत में बंधी पड़ी मिली। युवती ने एक युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार शाम को खेत में गई थी।
देर रात तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। युवती के पिता का कहना है कि गुरुवार सुबह नौ बजे गांव से कुछ दूरी पर मक्का के खेत में पुत्री बंधी पड़ी मिली। उसे बंधन मुक्त किया। युवती ने आरोप लगाया कि गांव मिलकिया के एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया था।
उसके साथ दुष्कर्म किया और हाथ-पैर बांधकर यहां खेत में फेंककर चला गया। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे। पिता ने युवक के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के आरोप की तहरीर दी है। एसओ अंकुश राघव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।