{"_id":"5da74f7a8ebc3e93c126189e","slug":"girl-hanged-farrukhabad-news-knp5199961170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटके मिले किशोरी के शव का कराया गया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटके मिले किशोरी के शव का कराया गया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर लटके मिले किशोरी के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि घटना में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है, जबकि मंगलवार रात घटना के बाद मौके पर ही एक दरोगा किशोरी के परिजन से बोल-बोल कर तहरीर लिखवा रहे थे।
शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी का मंगलवार रात घर के एक कमरे में दुपट्टे से छत के कुंडे में फंदे पर शव लटका मिला था। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। मामला काफी संदिग्ध था, जब मोहल्ले वालों ने बताया कि आत्महत्या से बमुश्किल आधा घंटा पहले ही एक दरोगा काफी देर घर में बैठने के बाद वापस गया था।
इसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल देवेंद्र दुबे ने भी परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर पड़ताल की थी। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वहां मौजूद एक दरोगा ने किशोरी के परिजनों को बोल-बोलकर तहरीर लिखवा ली थी। बावजूद इसके मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन
उधर, आत्महत्या से बमुश्किल आधा घंटा पहले एक दरोगा के काफी देर घर में बैठे रहने की जब भनक उच्चाधिकारियों को लगी, तो शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए।
किशोरी के पिता ने भी इस बात को स्वीकारा था कि एक दरोगा घर में बैठकर किशोरी से बातचीत करते रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में मौत का कराण हैंगिंग दर्शाया गया है। कोतवाल देवेंद्र दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करके जांच की जाएगी।