{"_id":"66197c394c02461e3707eaab","slug":"girl-accused-of-gang-rape-by-making-video-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110311-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वीडियो बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वीडियो बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
नवाबगंज। चार दिन पहले युवती का वीडियो बनाकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में गांव में समझौते को लेकर दो दिन तक पंचायत चलती रही। युवती ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुक्रवार को दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें बताया कि आठ अप्रैल की सुबह दस बजे घर से दूसरे मकान पर जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने युवती को पकड़ लिया। दोनों युवकों ने पहले उसकी वीडियो बनाई। इसके बाद बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती को किसी से शिकायत करने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। युवती ने घर जाकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने युवकों के घरवालों से बात की। इसके बाद दो दिन तक गांव में संभ्रांत लोगों के बीच समझौते को लेकर बात चलती रही।
एसओ आमोद सिंह ने दरोगा ग्रीश कुमार को पूरे मामले में जांच करने के आदेश दिए। दरोगा ग्रीश कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।