{"_id":"6ce3a2ce3dcb138a18cd51b32ae8fcc8","slug":"giriraj-splash-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गिरिराज महोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गिरिराज महोत्सव की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर में गुरुवार को गिरिराज महोत्सव की धूम रही। मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा बनाकर पूजन किया। गिरिराज की परिक्रमा कर मनवांछित फल की कामना की गई।
विज्ञापन
गुरुवार को शहर के मोहल्ला घमंडी कूंचा स्थित राधा माधव मंदिर में गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा को फर्श पर बनाया गया। प्रतिमा का शृंगार कर तुलसी को 56 भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की परिक्रमा कर मन्नत मांगी। भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन
वहीं, घुमना स्थित लक्ष्मी नारायन मंदिर में भी गोवर्धन उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने गोवर्धन प्रतिमा पर दीपक जलाकर भजन गाए। महिलाओं ने घरों में गोवर्धन की स्थापना कर पूजन किया। वहीं खतराना होली मैदान स्थित व्यंकटेश मंदिर में गोवर्धन पूजा की गई। इसी के साथ मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
मंदिर में श्रद्धालुओं ने व्यंकटेश, श्री देवी व भू देवी का अभिषेक किया। यहां बड़ी संख्या में पूजन कर गोवर्धन की परिक्रमा की। इसके बाद भंडारा का आयोजन हुआ। इस दौरान लव कुमार, सोनी गुजरिया, सोमनाथ दीक्षित, अजय मिश्रा, दीपक सक्सेना, पिंटू शुक्ला, अवधेश शुक्ला, राहुल तिवारी , संजय मिश्रा, अन्नू खन्ना, वाशू शर्मा, सुरेश चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।