{"_id":"5f46ab078ebc3e41045490de","slug":"giraftaar-farrukhabad-news-knp579025869","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची के गोली मारने में आरोपी भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाची के गोली मारने में आरोपी भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। चाची को गोली मारकर फरार चल रहे भतीजों में एक को पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस लाइन से कुटरा गांव जाने वाले मार्ग से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। दोनो आरोपी भतीजे मुकदमा दर्ज होने से पहले कोतवाली से पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे। दूसरे की तलाश पुलिस कर रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन नट नगला निवासी धनदेवी पत्नी पातीराम के 31 जुलाई की रात उसके ही भतीजों ने गोली मार दी थी। गोली हाथ में लगने से धन देवी घायल हो गई। पुुलिस ने 1 अगस्त की रात आरोपी भतीजे राहुल व उसके भाई मिथुन को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी। दोनों भाई पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने 2 अगस्त को धन देवी की तहरीर पर भतीजे राहुल, मिथुन, नन्हीं देवी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
धन देवी ने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद में भतीजों ने गोली मार दी थी। तभी से पुलिस दोनों भाइयों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने राहुल को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पुलिस लाइन से कुटरा जाने वाले मार्ग से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। राहुल के खिलाफ अवैध शस्त्र का मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।