फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gihar settlement fund would build the road -sansd

गिहार बस्ती में निधि से सड़क बनवाएंगे -सांसद

Sun, 02 Aug 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 02 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Gihar settlement fund would build the road -sansd
लकूला गिहार बस्ती को आदर्श बस्ती बनाने की चल रही कवायद के तहत रविवार को
विज्ञापन
अफसरों ने बस्ती में पहुंच कर रुके हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। बस्ती में पहुंचे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने निधि से सड़क का निर्माण कराए जाने का भरोसा दिलाया।

परियोजना निदेशक डा. डीआर विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने रविवार को जय हिंद जन सेवा कल्याण समिति के सचिव प्रदीप मिश्रा के साथ लकूला गिहार बस्ती में पहुंच कर बस्ती के लोगों के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों ने कहा कि रुके हुए कार्य वाहन धुलाई केंद्र, नाली खड़ंजा, गरीब छात्राओं की

शिक्षा को नि:शुल्क सुविधा प्रदान किए जाने की योजना को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस बस्ती को आदर्श बस्ती बनाया जाएगा। यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सिलाई कढ़ाई, बुटीक सेंटर व ब्यूटी पार्लर खुलवाए

जाएंगे। इसकी प्रक्रिया के तहत एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान बस्ती में पहुंचे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बस्ती की सड़क निधि से बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जावेद खां, श्रीपाल गिहार, शिशुपाल गिहार, संजीव गिहार, अनिल गिहार, रूप किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed