{"_id":"633c7bc3160b00103468632d","slug":"get-the-roads-dug-for-the-pipeline-repaired-farrukhabad-news-knp7217056162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन के लिए काटी गई सड़कों के मरम्मत के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन के लिए काटी गई सड़कों के मरम्मत के आदेश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग की खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं।
प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग की खोदी व काटी गई सड़कों की मरम्मत कराई जाए।
इसके साथ ही पाइप लाइन डालने से पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जाए। सड़कों की मरम्मत का काम जल निगम के द्वारा वेंडर के माध्यम से कराने के आदेेश दिए हैं।
विज्ञापन
पाइप लाइन के लिए खोदी व काटी गई सड़कों की मरम्मत के काम की जीपीएस लोकेशन के साथ वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई जाएगी।
काम पूरा होने के बाद जल जीवन मिशन के पोर्टल पर फोटो व वीडियो अपलोड करे जाएंगे। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के संतुष्ट होने के बाद ही काम को सही माना जाएगा।