फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Get the dug drain closed, order to speed up the work

Farrukhabad News: खोदा गया नाला कराएं बंद, काम में तेजी के आदेश

Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Get the dug drain closed, order to speed up the work
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला अंडियाना में रात के अंधेरे में छह फीट गहरे खोदे गए नाले से घरों को खतरा और जलापूर्ति ठप होने की खबर प्रकाशित होते ही ईओ रविंद्र कुमार मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले वालों से समस्या पूछी। ठेकेदार को खोदा गया नाला तुरंत बंद करने के आदेश दिए। कहा कि जितना काम कर सकें, उतना ही नाला खोदा जाए। मोहल्ले वालों ने कहा कि यह नाला किसके आदेश से खोदा गया, तो ईओ ने किसी तरह का आदेश देने से इन्कार कर दिया। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष पति भी जानकारी से ही इन्कार कर चुके हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की पोकलैंड मशीन ने सोमवार की रात मोहल्ला अंडियाना स्थित क्रिश्चियन स्कूल मैदान से कब्रिस्तान तक मकानों के किनारे छह फीट गहरे नाले की खोदाई करवा दी थी। इसके बाद पालिका का कोई भी जिम्मेदार मौके पर देखने नहीं पहुंचा। पोकलैंड मशीन ने सभी गलियों में जाने वाली पानी की पाइपलाइनें भी उखाड़ दीं, लिहाजा 250 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इस समस्या को अमर उजाला ने सात जुलाई के अंक में नाला खोई में तोड़ी पाइपलाइन, 250 घरों की जलापूर्ति ठप शीर्ष से फोटो सहित खबर प्रकाशित की। इस पर ईओ रविंद्र कुमार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत की। मोहल्ले वालों ने बताया कि पक्की नाली पिछली साल बनी थी। उसी को तोड़कर छह फीट गहराई का नाला खोदा गया है। इससे मकानों की नींव दिखने लगी हैं। बारिश में इसमें पानी जाते ही मकान धराशायी हो सकते हैं।
विज्ञापन

ईओ ने भी बताया कि उन्होंने किसी तरह का नाला खोदने के आदेश नहीं दिए थे। ईओ ने ठेकेदार से कहा कि वह तुरंत पूरा नाला बंद करवा दें। इसके बाद जितना काम कर सकें, उतनी की खोदाई करवाएं। मोहल्ले के राजेश शुक्ला, केशव चंद्र, जुगुल किशोर दुबे, अनूप दुबे, अशोक शुक्ला, शशिकांत तिवारी, राघवेंद्र, राधेश्याम चतुर्वेदी, मुकेश चंद्र आदि ने बताया कि नाली खत्म हो गई है। अब घरों और बारिश का पानी नींव में घुसेगा। लिहाजा मकानों को खतरा अधिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed