फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gayatri family performed sacrifice in thousands of homes

गायत्री परिवार ने हजारों घरों में कराया यज्ञ

Sun, 31 May 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Gayatri family performed sacrifice in thousands of homes
विढैल गांव में यज्ञ करते गायत्री परिवार के लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
गायत्री परिवार ने हजारों घरों में कराया यज्ञ
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण की यज्ञीय चिकित्सा की आयुष मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार ने देश के एक करोड़ घरों में रविवार को यज्ञ में आहुतियां दीं। मां गायत्री से संक्रमण से मुक्ति दिलाने की कामना की गई।
गायत्री शक्तिपीठ बीबीगंज और कायमगंज गायत्री परिवार ने घर-घर यज्ञ का आयोजन कराने के लिए एक महीने से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया था। यज्ञ की सरल विधि के पत्रकों को भी घर-घर पहुंचाया गया था। इसी के तहत गायत्री शक्तिपीठ पर सुबह यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद ट्रस्ट मंडल के सभी परिजनों ने अपने घरों में यज्ञ कराया।
विज्ञापन

ट्रस्टी आलोक दीक्षित ने अपने गांव बिढ़ैल में परिजनों के साथ यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने 24 बार गायत्री मंत्र और 12 बार महामृत्युंजय मंत्र से यज्ञ में आहुतियां दीं। आलोक दीक्षित ने बताया कि जिले भर में हजारों गायत्री परिजनों ने घरों में यज्ञ में आहुतियां दीं। यज्ञ से पर्यावरण में कोरोना नाशक ऊर्जा उत्पन्न होगी। इससे संक्रमण खत्म हो जाएगा। उनके साथ उत्सव दुबे, मृदुल दीक्षित, मनोज यादव, संजय पाठक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed