फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gay, ganga aur sanskriti ke hoga kalyaan

गाय, गंगा और संस्कृति को अपनाने से विश्वगुरु बनेगा भारत

Fri, 11 Sep 2020 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
gay, ganga aur sanskriti ke hoga kalyaan
गोविंदाचार्य का स्वागत करते सांसद मुकेश राजपूत। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
गाय, गंगा और संस्कृति को अपनाने से विश्वगुरु बनेगा भारत
विज्ञापन

गंगा अध्ययन यात्रा लेकर देव प्रयाग से गंगासागर जा रहे गोविंदाचार्य ने गुरुगांव देवी के दर्शन किए
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे गोविंदाचार्य ने कहा कि गाय, गंगा और संस्कृति को अपनाने से ही भारत विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने गुरुगांव देवी माता के दर्शन किए। वहीं कुछ लोगों से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में जुटने का संदेश दिया।

गंगा अध्ययन यात्रा के तहत देव प्रयाग से गंगासागर तक जा रहे गोविंदाचार्य शुक्रवार देरशाम गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचे। वहां कुछ लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गाय, गंगा और भारत की संस्कृति को जानना बेहद जरूरी है। हम सबका पहला उद्देश्य है कि अपने बच्चों को इन तीनों के बारे में बताएं। इनके अपनाने से ही भारत विश्वगुरु बनेगा। कहा कि देव प्रयाग से शुरू हुई यह यात्रा गंगासागर तक जाएगी। इस यात्रा में तमाम अध्ययन सामने आएंगे। देर रात सांसद मुकेश राजपूत के यहां पहुंचे। सांसद ने उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उनका रात्रि विश्राम पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में होगा। सुबह आठ बजे दुर्वासा ऋषि आश्रम में संतों से मुलाकात करेंगे। गंगा अध्ययन यात्रा के नगर संयोजक सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि गोविंदाचार्य शनिवार सुबह भोलेपुर में एक कार्यक्रम के बाद 10 बजे श्रंगीरामपुर होते हुए कन्नौज को निकल जाएंगे। उनके साथ और देवों के देव महादेव सीरियल के लेखक निलय उपाध्याय रहे।
विज्ञापन

फोटो-- 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed