{"_id":"659aeb1e568d522415057776","slug":"gave-assurance-of-solving-the-problems-of-tenants-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-7066-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोटेदारों की समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोटेदारों की समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा
Sun, 07 Jan 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पूर्ति अधिकारी ने रविवार को कार्यालय में कोटेदारों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी की। उन्होंने स्थानीय स्तर की समस्या निस्तारित कराने का भरोसा दिया। प्रदेश संगठन से निर्देश मिलने के बाद कोटेदारों ने हड़ताल समाप्त करने की बात कही।
फतेहगढ़ स्थित कार्यालय में जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, आलोक सिंह आदि के साथ बैठक की। कोटेदारों ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर हड़ताल शुरू की गई है। सोमवार को प्रदेश संगठन की शासन से वार्ता होगी। संगठन का निर्देश मिला तो हड़ताल समाप्त हो जाएगी।
कोटेदारों ने शिकायत की कि ठेकेदार उन लोगों की दुकानों तक राशन नहीं पहुंचा रहा है। इससे डोर-स्टेप डिलीवरी होने के बावजूद कोटेदारों को राशन उठान में भाड़ा खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एमडीएम के राशन वितरण का भुगतान वर्षों से नहीं किया गया। आंगनबाड़ी के खाद्यान्न का भी भुगतान नहीं हो रहा है। इस पर डीएसओ ने कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं निस्तारित करने के लिए वह सोमवार को डिप्टी आरएम के साथ बैठक कर वार्ता करेंगे। इसमें हल निकाला जाएगा। शीशराम, गोपालदास कपूर, पप्पू दिवाकर, पुनीत पालीवाल, सलीम अल्वी, श्याम सिंह आदि कोटेदार मौजूद रहे। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राशन का उठान जारी रहेगा। कोटेदारों की समस्याएं निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा।