{"_id":"65ac3218d705fad0c70d36c4","slug":"gaushala-land-acquired-possession-administration-will-get-crop-harvested-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-7524-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गोशाला की भूमि पर मिला कब्जा, प्रशासन कटवाएगा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गोशाला की भूमि पर मिला कब्जा, प्रशासन कटवाएगा फसल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतपुर। एडीएम ने निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया तो भूमि पर अवैध कब्जा मिला। एडीएम ने बोई गई फसल नीलाम नीलाम करने के बजाय प्रशासन की ओर से कटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशाला का निर्माण तीन दिन में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।
अमृतपुर में बन रही गोशाला के निरीक्षण के दौरान एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोशाला के चारों ओर जाली लगाने के साथ ही भूसा भंडार गृह में रंगाई पुताई का काम चल रहा है। एडीएम ने तीन दिन में काम पूरा करने को कहा। उन्होंने बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता को टिनशेड का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।
गोशाला के पास सरकारी भूमि पर कब्जा होने की जानकारी मिलने पर एडीएम ने लेखपाल धनंजय दीक्षित को बुलाकर नक्शा देखा, जिस पर सरकारी भूमि पर फसल मिली। एडीएम ने कहा कि इस बार फसल की नीलामी नहीं होगी। प्रशासन ही फसल को कब्जे में लेकर कटवाएगा।