फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gas pipe leakages in flames burned restaurant

गैस पाइप लीकेज से धू धूकर जला रेस्टोरेंट

Tue, 05 May 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 05 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gas pipe leakages in flames burned restaurant
इटावा-बरेली हाइवे पर रेस्टोरेंट में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग गई।
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से रेस्टोरेंट में भी आग लग गई। इससे लाखों का सामान जले गया।  सिलेंडर के फटने से भगदड़ मच गई। आग बुझाते समय एक कर्मचारी झुलस गया। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मात्र तीन किमी दूरी पर लगी आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची।

फतेहगढ़ कोतवाली इलाके के गांव विजाधरपुर निवासी देवेंद्र सक्सेना का इटावा-बरेली हाइवे पर रेस्टोरेंट है। मंगलवार की दोपहर रेस्टोरेंट में गैस पर खाना बन रहा था। कई ग्राहक मौजूद थे। कर्मचारी रामवीर, इनके  भाई राजकुमार, सुनील कुमार रेस्टोरेंट किचेन में मौजूद थे। पाइप लीकेज से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग बुझाने के प्रयास में कर्मचारी रामवीर झुलस गए।  आग

और विकराल हो गई। रेस्टोरेंट धू-धूकर जलने लगा। ग्राहक और कर्मचारी भागने लगे। आग की लपटें देखकर हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान गैस सिलेंडर फट गया। इससे हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी दमकल को दी गई। वहीं दूसरी तरफ बने रेस्टोरेंट के लोगों ने पानी के पाइप से आग बुझाना शुरू की। काफी देर बाद आग पर काबू पाया

गया। आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। इससे गुस्साए लोगों का कहना था कि सूचना देने के एक घंटा बाद दमकल आई है।  फायर स्टेशन और घटनास्थल की दूरी 3 किलोमीटर से भी कम होगी। काफी समय बाद यातायात चालू हो सका। इस आग में करीब 2 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed