फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gas cylinder cracked, housekeeping ashes of seven houses

गैस सिलेंडर फटा, सात घरों की गृहस्थी राख

Mon, 15 May 2017 11:58 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Mon, 15 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder cracked, housekeeping ashes of seven houses
आग से जले सामान को दिखाते हुए ग्रामीण। - फोटो : amarujala
राजेपुर। लड़की की शादी कर विदा होने के बाद घर में रिश्तेदारों के लिए बन रहे खाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने और उसके फट जाने से सात घरों में लाखों रुपये का सामान राख हो गया।
विज्ञापन


गांव जसूपुर गढिया निवासी दिलदार खां की पुत्री की रविवार को दिन में बारात आई थी। शाम को पुत्री की विदाई के बाद परिजन रिश्तेदारों के लिए गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे। अचानक लीकेज के कारण सिलेंडर में आग लग गई, इससे परिजनों में भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद गैस सिलेंडर फट गया जिससे पूरे घर में आग फैल गई। इस कारण दिलदार खां का घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


लपटों की चपेट में आने से पड़ोसी अहमद शेर, नवी शेर, अली हसन, नूर हसन, मन्नत शेर, दीवान खां की झोपड़ियां जलने से उनके घरों का भी सामान जलकर राख हो गया। दीवान खां की तीन बकरियां भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। आग की सूचना पर राजेपुर से दमकल गाड़ियां गांव पहुंचीं, लेकिन वहां पानी की व्यवस्था न होने पर वापस लौट गई। इसके बाद फतेहगढ़ से दमकल की बड़ी गाड़ी पानी लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों ने बताया कि आग की चपेट में आने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed