फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gas agency owner lodges FIR against three people, including two young women.

Farrukhabad News: गैस एजेंसी मालिक ने दो युवती सहित तीन के खिलाफ लिखाई प्राथमिकी

Sat, 13 Jun 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gas agency owner lodges FIR against three people, including two young women.
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी गैस एजेंसी मालिक ने दो युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अपहरण कर लूट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कसरट्टा चूड़ी वाली गली निवासी गैस एजेंसी मालिक अभय गोस्वामी उर्फ बबलू ने युवती शिवानी, काजल व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि एक दिन ट्रांसपोर्ट मालिक राजू सिंह उनके घर आए। उन्होंने मोबाइल मांगकर कहीं काल की। इसके बाद उसी नंबर से उनके पास फोन आने लगे। जब उन्होंने नंबर ब्लॉक कर दिया तो दूसरे नंबर से फोन आने पर उन्होंने दरोगा हेमंत कुमार को जानकारी दी। आठ जून को युवती ने झांसे में लेकर बेवर बस अड्डे पर मिलने के लिए बुलाया। भोगांव पहुंचने पर दो युवतियां काजल व शिवांगी मिलीं और वह उनकी कार में आकर बैठ गईं। 200 मीटर आगे बढ़ते ही दो कारों से अज्ञात सात युवक आए और सरिया से हमला कर दिया। इससे उनकी कार का शीशा टूट गया। इसी बीच दोनों युवतियां उनकी कार से उतर गईं। चार युवक उनकी कार में घुस गए और उनकी व उनके साथी विपिन की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। आंंखों में पट्टी बांधकर उन लोगों का अपहरण कर ले गए। जबरन मोबाइल लेकर ओटीपी पूछे। उन्होंने आंखों से पट्टी हटाई तो दोनों लोग मक्के के खेत में थे। दोनों को बेल्टों, थप्पड़ व लातों से पीटा। उनके कपड़े उतार दिए। इसके बाद दोनों युवतियों को खेत में बुलाया। युवतियों के साथ फोटो खींची और दुष्कर्म का आरोप लगाया। जान से मारने की धमकी देकर उनके पास से 25 हजार रुपये, सोने की पुखराज, पन्ना व हीरे की तीन अंगूठी, सोने की चेन, घड़ी लूट ली। बदमाश उन्हें तालाब के पास ले गए। कोरे स्टांप पर बलराम गैस एजेंसी एनओसी पर हस्ताक्षर का दबाव बनाया। मना करने पर फिर पीटा। 20 लाख की फिरौती मांगी, इस पर 10 लाख में सौदा तय हुआ। विपिन किसी तरह भाग गया। पुलिस को सूचना देने के बाद बदमाश कुछ सहमे तो वह भी मौका पाकर निकल आए। कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed