फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gas agency owner dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से गैस एजेंसी मालिक की मौत, साथी घायल

Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Gas agency owner dies due to tractor collision
रजत की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
ट्रैक्टर की टक्कर से गैस एजेंसी मालिक की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दवा लेकर बहन के घर से लौट रहे युवकों की बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। बाइक चला रहे गैस एजेंसी मालिक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साथी का इलाज चल रहा है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव पिपरगांव निवासी रजत (31) पुत्र महेश चंद्र की गांव में गैस एजेंसी है। कुछ दिन से उसके पसली में दर्द होता था। रजत के पड़ोसी विपिन (33) पुत्र रामसनेही को भी कुछ दिक्कत थी। इसलिए शनिवार को दोनों बाइक से जहानगंज के बहोरिकपुर में एक वैद्य के यहां दवा लेने गए थे।
विज्ञापन

वहां से रजत छिबरामऊ में अपनी बहन के यहां चला गया। शाम करीब तीन बजे जब वह बाइक से लौट रहा था, तो काली नदी से निकलते ही बहोरिकपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रजत औरी विपिन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डा. अरिदमन सिंह ने रजत को मृत घोषित कर दिया। रजत के परिजनों में कोहराम मच गया। रजत के एक चार साल का पुत्र युव है। वह चार भाइयों राजकुमार, अवनीोश और राजपाल में सबसे छोटा था। उसके तीन बहनें रेनू, रेखा और मनीषा हैं। पत्नी चेतना और मां कलावती रो-रोकर बेहाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed