{"_id":"5f24152e8ebc3e9f6070c2ac","slug":"garbage-disposal-center-started-in-kayamganj-farrukhabad-news-knp5742505166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायमगंज में कूड़ा निस्तारण केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायमगंज में कूड़ा निस्तारण केंद्र शुरू
विज्ञापन
लुधैया स्थित एम आर एफ केंद्र का उद्घाटन करते डीएम, साथ में चेयरमैन व ईओ।
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज में कूड़ा निस्तारण केंद्र शुरू
कायमगंज। लुधैया गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र(एमआरएफ सेंटर) का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। केंद्र का निर्माण 11 सितंबर को शुरू हुआ था। इसमें सूखे कूड़े के प्रबंधन का एक भाग तैयार ह ोगया है। शुक्रवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि अभी तक कंपिल रोड व अन्य स्थानों पर कूड़ा डाला जाता था जो जानवर व इंसानों के लिए घातक था। नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए स्च्छ भारत मिशन के तहत निर्माण किया गया है। यहां सीएडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसडीएम अमित आसेरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, तहसीलदार भूपाल सिंह, इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय, पालिका जेई मिथुन कुमार आदि मौजूद रहे।
एक टन कूड़े का रोजाना निस्तारण
कायमगंज। नगर से करीब एक टन कूड़ा रोजाना निकलता है। अभी तक यह सड़क किनारे फेंका जाता था। ईओ सीमा तोमर ने बताया कि कूड़े से आय बढ़ाने की दिशा में सेंटर पर शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र कर एमआरएफ सेंटर पर कूड़े से ठोस कचरे व पॉलीथिन, प्लास्टिक, लोहा आदि को छांटा जाएगा। यह प्लांट 33 लाख की लागत से बना है। गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए 35 लाख का प्लांट जल्द बन जाएगा।