फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gangster shows vicious criminals in jail

शातिर अपराधियों को जेल में दिखाकर लगाया गैंगस्टर

Sat, 08 Aug 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Gangster shows vicious criminals in jail
शातिर अपराधियों को जेल में दिखाकर लगाया गैंगस्टर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली पुलिस ने गैंग चार्ट में तीन आरोपियों को जेल में बंद दिखाकर उन पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करा दिया। विवेचक फतेहगढ़ कोतवाल ने कोर्ट में आरोपियों के तलबी वारंट के लिए प्रार्थना पत्र दिया, तो पता चला दो आरोपी जेल में नहीं हैं। इस पर कोर्ट ने फटकार लगाई। तीसरे आरोपी को वारंट तामील कराकर रिमांड पर लिया गया। दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
शहर कोतवाली पुलिस ने 25 जुलाई को जनपद कन्नौज के थाना विशुनगढ़ के गांव प्रानपुर पलौरा निवासी पिंकू उर्फ देवेंद्र यादव, कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बगरई निवासी कन्हई सिंह उर्फ कन्हैया, इटावा के थाना ऊसराहार के गांव पूरनपुर निवासी गुड्डूू उर्फ विमल यादव के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। गैंग चार्ट में तीनों के जेल में बंद होने का उल्लेख किया गया।
विज्ञापन

इसकी विवेचना फतेहगढ़ कोतवाल को दी गई। विवेचक ने 28 जुलाई को कोर्ट में आरोपियों का तलबी के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पता चला कि आरोपी कन्हई उर्फ कन्हैया, गुड्डूू उर्फ विमल नवंबर 2019 में ही जमानत पर जेल से छूट चुके हैं। तीसरा आरोपी पिंकू उर्फ देवेंद्र यादव दो जुलाई को कायमगंज में हुई लूट के मामले में जेल में बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कोर्ट ने बिना सत्यापन के अपराधियों के जेल में बंद होने का उल्लेख करने पर विवेचक को फटकार लगाई। तीसरे आरोपी के वारंट जारी कर रिमांड की मंजूरी दे दी। इस संबंध में कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को पत्राचार भी किया। एसपी ने शहर कोतवाल को गैंगस्टर के दोनों आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के आदेश जारी कर दिए।

चांदपुर के कोटेदार की अपहरण कर की थी हत्या
शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवसी कोटेदार राम नरेश तिवारी 14 मार्च को लापता हो गए थे। पत्नी मुन्नी देवी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 16 मार्च को कोटेदार का शव आवास विकास कालोनी के नाले में बोरे में बरामद हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के कोटेदार के शव को बोरे में ले जाते हुुए फुटेज कैद हो गए थे। इसके बाद तत्कालीन एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने कन्हई उर्फ कन्हैया, गुड्डू उर्फ विमल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था।
क्या कहते हैं जिम्मेेदार
शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि इस मामले में चूक हुई है। फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed