फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gangster accused sued for defying court

Farrukhabad News: कोर्ट की अवहेलना पर गैंगस्टर के आरोपी पर मुकदमा

Tue, 04 Apr 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 04 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused sued for defying court
मोहम्मदाबद। कोर्ट की अवहेलना पर पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी कुर्की चस्पा की कार्रवाई होने के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदसा निवासी कृष्ण प्रताप उर्फ डब्लू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे की विवेचना कमालगंज एसओ अमर पाल सिंह कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई बाद दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर कुर्की चस्पा की कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने कुर्की चस्पा की कार्रवाई कर आरोपी के दरवाजे पर डुगडुगी पिटवाकर उसको कोर्ट में हाजिर होने की चेतावनी थी। उसके बाद भी आरोपी ने आत्मसमर्पण नहीं किया। विवेचक अमर पाल सिंह ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर कृष्ण प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed