फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gangster accused SP leader Jaggu's health deteriorates in jail

Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता जग्गू की जेल में हुई तबीयत खराब

Sun, 23 Jun 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused SP leader Jaggu's health deteriorates in jail
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष जग्गू को जिला जेल में सांस लेने व मधुमेह की बीमारी से परेशानी हो रही थी। गार्द मिलने पर जेल प्रशासन ने जग्गू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के बाद उनको वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने लोको कालोनी निवासी सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू व बड़े भाई योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने देवेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। योगेंद्र सिंह की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सपा नेता जग्गू यादव को आंखों की रोशनी बेहद कम है। ऐसे में उनको शाम होने के बाद दिखाई नहीं देता। जेल में गर्मी से परेशान सपा नेता को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उनकी मधुमेह की भी बीमारी है। जेल के डॉक्टर विजय अनुरागी ने उनका लोहिया अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी। जेल प्रशासन की ओर से पुलिस लाइन से गार्द मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गार्द मिलने पर जेल से सपा नेता जग्गू यादव को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर पत्नी प्रीती सिंह व पुत्र सहित परिवार के लोग लोहिया अस्पताल पहुंचे। डॉ. ध्रुवराज सिंह ने जग्गू यादव का उपचार कर उनको दवा दी। इसके बाद पुलिस ने सपा नेता को जेल में दाखिल कर दिया। जेलर अखिलेश कुमार ने बताया कि सपा नेता की तबीयत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed