फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga water level reached near warning point

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंचा

Sat, 29 Sep 2018 12:16 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 29 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level reached near warning point
तीसराम की मड़ैया को जाने वाले रास्ते पर भरे पानी से गुजरते ग्रामीण। - फोटो : amarujala
गंगा और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच गया है। रामगंगा भी उफान भरने लगी हैं। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से दो गांवों के मार्गों पर पानी भर गया है। पांच गांवों के खेतों का कटान होने लगा है।
विज्ञापन



गंगा में दो दिन से पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर 136.55 मीटर पर पहुंच गया है। चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। गंगा का पानी तीसराम की मडै़या की टूटी पुलिया के ऊपर से बहने लगा है। हरसिंहपुर कायस्थ गांव जाने वाले मार्ग पर पानी पहुंच गया है। इससे दोनों गांवों को आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। ऊगरपुर समेत करीब दो दर्जन गांवों तक गंगा का पानी पहुंचने लगा है। बाढ़ के बाद दोबारा जलस्तर बढ़ने से गांव के लोग भयभीत हैं। पांचाल घाट पर गंगापुत्रों की झोपड़ियां डूब गई हैं।
विज्ञापन


रामगंगा में सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर 136.30 मीटर पर  पहुंच गया है। इससे अलादपुर भटौली, विरसिंहपुर, वेहटा, रेगाईपुर, हड़ाई गांव के खेतों में कटान शुरू हो गया। इससे गांव के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed