फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ganga water leval get rises in farrukhabad

फर्रुखाबादः गंगा का जलस्तर बढ़ा, खेतों में कटान शुरू

Tue, 02 Jun 2020 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
ganga water leval get rises in farrukhabad
गांव रामपुर जोगराजपुर के पास कटान करती गंगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में कटान शुरू हो गया है। सैकड़ों बीघा फसलें नष्ट हो गईं हैं। गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव रामपुर, जोगराजपुर, सबलपुर, कंचनपुर, उदयपुर, गौंटिया, चाचूपुर, तीसराम की मड़ैया, ऊगरपुर आदि के खेतों में तेज धार बहने लगी। इससे खेत कटने लगे हैं।
विज्ञापन

गंगा की रेती पर किसानों ने पहलेज की फसलें लगाई थीं। इसमें लौकी, तुरई, कद्दू, तरबूज, खरबूजा आदि सैकड़ों बीघा फसलें पानी भरने से नष्ट हो गई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार सिंह ने बताया कि नरौरा बांध से प्रतिदिन 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर बारिश होने से अब 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अभी गंगा में इतना पानी नहीं है, इससे कहीं बाढ़ आ जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed