फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ganga snan

भक्तों ने चोरी चुपके किया गंगा स्नान, पुलिस ने रखा भीड़ का ध्यान

Mon, 06 Jul 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
ganga snan
गंगा स्नान करते श्रद्घालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गुरु पूर्णिमा पर घाटों पर भक्तों की भीड़ न लगे इसके लिए पुलिस की तैयारी काम आई लेकिन कई श्रद्धालु पुलिस की सख्ती के बावजूद पगडंडियों, गांवों की गलियों से निकलक र गंगा तट तक पहुंचे और डुबकी लगाई। हालांकि निर्देशानुसार मंदिरों के कपाट बंद रहने से भक्तों को मायूस लौटना पड़ा। वहीं भीड़ न होने से पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गुरुपूर्णिमा पर उमड़ने वाली भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुबह चार बजे से ही व्यवस्था मुकम्मल कर ली। कादरीगेट-पांचालघाट रोड, मसेनी-पांचाल घाट रोड और पांचालघाट से जैनापुर मोड़ पर बैरियर लगाए गए। यहां तैनात पुलिस बल ने वाहनों को पांचाल घाट की ओर नहीं जाने दिया। इसके बाद गंगा भक्त मोहल्लों के रास्ते पैदल और बाइकों से भैरोघाट की ओर पहुंचे।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोगों ने नावों से गंगाघाट तक पहुंचकर स्नान किया। इसी तरह गंगा के उत्तरी घाट पर भी भक्तों की काफी भीड़ रही। भक्तों ने गंगा स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य प्रदान कर अपने गुरु के दर्शन करके आशीर्वाद लिया। दान देकर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों के ताले नहीं खोले गए। गुरुगांव देवी, बढ़पुर देवी, भोलेपुर हनुमान मंदिर आदि के गेटों पर पुलिस का पहरा रहा। मंदिर के पुजारी लोगों को हाथ जोड़कर घरों की ओर जाने का आग्रह कर रहे थे। भक्त मायूस ही घरों को लौट गए।
सुबह सात बजे पांचालघाट चौराहे पर पीएसी की तैनाती कर दी गई। इसके बाद सिर्फ जरूरी काम वाले लोगों को ही पुल से जाने दिया। तमाम लोगों को मायूस होकर बिना स्नान करे ही लौटना पड़ा।

पुलिस कर्मी वाहनों पर ज्यादा सख्ती कर रहे थे। पांचालघाट के आसपास तक पहुंचने के बाद महिलाओं ने परिजनों से बाइकें सड़क किनारे खड़ी करवा दीं और पैदल गंगा स्नान करने को घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed