फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga's water level stable, panic due to erosion

रामगंगा का जलस्तर घटा, गंगा का स्थिर

Mon, 26 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level stable, panic due to erosion
कमालगंज। 48 घंटे से गंगा का जलस्तर स्थिर होने से कटान की गति तेज हो गई है। इससे जंजाली नगला, भोजपुर, कल्लू नगला में प्रशासन निगरानी बनाए हुए है। कटान देखकर कुछ लोगों ने मकान तोड़कर सरिया व ईंट निकालनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जंजाली नगला में गंगा की कटान से 20 परिवार अपने मकान खो चुके हैं। अन्य मकानों में भी खतरा बढ़ गया है। गांव कल्लू नगला तक बाढ़ का पानी पहुंचने से भोजपुर भी खतरे की जद में है। गांव कल्लू नगला से 10 मीटर की दूरी पर धार बह रही है। जंजाली नगला में मंदिर के पास से पानी बह रहा है। सड़क का काफी हिस्सा कटकर लटक गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण बबलू ने बताया कि लोग दाने-दाने के लिए परेशान हैं।
राशन की मांग प्रशासन से की गई थी, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं मिला। ग्राम प्रधान पप्पू यादव ने गांव पहुंचकर लोगों को मदद दिलाने का भरोसा दिया। भोजपुर में भी पानी बढ़ रहा है। प्रधान भुवन बरतरिया ने कहा कि शिव मंदिर व किले के आगे पानी का फासला कम होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर घटा, गंगा स्थिर
अमृतपुर। रामगंगा का जलस्तर रविवार को पांच सेंटीमीटर कम हुआ है, जबकि गंगा दूसरे दिन भी 136.50 मीटर पर स्थिर रही। गंगा की तेज धार से खेतों में कटान होने से ग्रामीण चिंतित हैं। गंगा व रामगंगा में चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। शनिवार रात को नरौरा बांध से गंगा में 90 हजार 570 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

रामगंगा का जलस्तर 134.65 मीटर से घटकर 134.60 मीटर पर आ गया है।
हालांकि शनिवार को ही हरेली रामनगर बैराज से 18 हजार 289 क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ा गया है। इसका असर एक-दो दिन में बढ़े जलस्तर के रूप में दिख सकता है। गंगा के तटवर्ती गांव करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर, जोगराजपुर, हरसिंहपुर कायस्थ के खेतों में कटान तेजी से हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed