फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga on danger mark, water enters many villages

Farrukhabad News: खतरे के निशान पर गंगा, कई गांवों में घुसा पानी

Mon, 16 Sep 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ganga on danger mark, water enters many villages
अमृतपुर। नरौरा बैराज से 1.67 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। इससे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। कई गांवों के घरों में पानी घुस गया। लोग छतों पर रातें काट रहे हैं। भरखा तिराहा व चित्रकूट डिप पर दो-दो फीट पानी चल रहा है। इससे दोपहिया वाहनों को खतरा है। एक दिन में रामगंगा का जलस्तर 105 सेंटीमीटर बढ़ गया है।
विज्ञापन

रविवार को गंगा 137.00 मीटर से बढ़कर खतरे के निशान 137.10 तक पहुंच गई हैं। चित्रकूट डिप और भरखा तिराहे पर दो-दो फीट पानी बहने से वाहनों को रोकने के लिए राजेपुर पुलिस ने डिवाइडर तो लगाए, मगर किसी की ड्यूटी नहीं लगाई। जिठौली पीएचसी जाने वाला मार्ग बंद हो गया। डॉक्टर व स्टाफ अस्पताल नहीं पहुंच सके। लिहाजा नगरिया गांव की एक चौपाल पर आरोग्य मेला लगाकर दवा वितरित की। डॉ. पंकज कटियार ने बताया कि अस्पताल से दवा निकाल कर एक ग्रामीण के घर पर रख दी है।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे पानी से रामपुर, उदयपुर, आशा की मड़ैया, सुंदरपुर, नगला दुर्गू, तीसराम की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, सैदापुर के ग्रामीणों को नाव का सहारा है। दौलतपुर चकई मार्ग भी पानी में डूब गया। हरिहरपुर गांव के रास्ते पर पानी भरने से रास्ता बंद हो गया। फकरपुर, बनारसीपुर, किराचन, चौरामार्ग पर पानी का बहाव तेज है। लोगों के घरों में पानी घुसने से छतों पर वक्त बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर 105 सेंटीमीटर बढ़ा है। अब जलस्तर 135.90 मीटर पर पहुंच है। खो हरेली रामनगर बैराज से रामगंगा में 35,718 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ से अभी कोई नए गांव प्रभावित नहीं हुए हैं। 30 गांवों में पहले से ही पानी भरा हुआ है। प्रभावित गांव में 31 नाव चल रही हैं। बाढ़ प्रभावित गांव राहत सामग्री वितरण करने के लिए मांग पत्र भेजा गया है।

शाहजहांपुर से सवारियां लेकर आ रहा टेंपो फंसा
शमसाबाद। शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर चौरा गांव में सड़क कटने से लाेगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ृ रहा है। दो फीट बह रही पानी की तेज धार जानलेवा साबित हो सकती है। रविवार को शाहजहांपुर की ओर से सवारियां लेकर आ रहा टेंपो टूटी सड़क में फंस गया। यात्रियों ने उतरकर टेंपो में धक्का लगाया। कटी सड़क से गुजर रहे लोगों को रोकने के लिए अभी तक पुलिस की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed