फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ganga me doobe

गंगा में डूबकर कोटेदार के पौत्र की मौत

Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
ganga me doobe
श्रृंगीरामपुर घाट पर ध्रुव के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। गांव में हुई भागवत कथा की सामग्री को गंगा में विसर्जित करने गया युवक स्नान के दौरान अचानक डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घाट पर पहुंच गए। एक घंटे बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव सिंधौली में कथा का सोमवार को समापन हुआ। मंगलवार दोपहर गांव से करीब 24 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से भागवत कथा की सामग्री विसर्जित करने के लिए श्रृंगीरामपुर स्थित गंगा घाट पर गए। शाम करीब साढ़े चार बजे गंगा में स्नान करते समय गांव के शीलचंद्र का 18 वर्षीय पुत्र ध्रुव कुमार गहराई में जाने से डूब गया। चाचा कुंवर चंद्र, पवन आदि ने घटना की सूचना ध्रुव के पिता को फोन पर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों ने करीब एक घंटे बाद शाम 5.40 बजे शव को गंगा से निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि ध्रुव कक्षा 12 में पढ़ता था। उसके बाबा मदनपाल गांव के कोटेदार हैं। वह चाचा कुंवर चंद्र का ट्रैक्टर चलाकर घाट पर ले गया था।

ध्रुव कुमार की फाइल फोटो। संवाद

ध्रुव कुमार की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed