{"_id":"6276bcdafda5fd76a52073c9","slug":"ganga-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp695495262","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में तीन शव मिले, एक किया प्रवाहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में तीन शव मिले, एक किया प्रवाहित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा में पुलिस को दो महिलाओं सहित तीन शव मिले। पुलिस ने महिलाओं के दोनों शवों को निकालकर शिनाख्त के लिए मर्च्युरी में रखवा दिया। वहीं, तीसरा शव साधु का होने से जांच के बाद उसे गंगा में ही प्रवाहित कर दिया गया।
फतेहगढ़ कोतवाली के किलाघाट पर दो महिलाओं सहित तीन शव उतारने की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर प्रभारी कोतवाल कमलेश कुमार पुलिस कर्मियों को लेकर किलाघाट पर पहुंचे और एक घंटे तक गंगा में शवों की तलाश करते रहे। दूसरे किनारे पर राजेपुर थाने के दरोगा दिनेश कुुमार यादव फोर्स के साथ शवों की तलाश करने पहुंचे। गांव पट्टी दारापुर के पास दोपहर बाद गंगा में दो महिलाओं के शव मिले।
पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। तीसरा शव एक साधु का था। उसकी स्थिति से लग रहा था कि उसको जल समाधि दी गई होगी। जांच करने के बाद साधु के शव को गंगा मेें ही प्रवाहित कर दिया गया। एक महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष व दूसरी की 20 वर्ष होने का अनुमान।
विज्ञापन
पुलिस ने पट्टी दारापुर गांव के लोगों को बुलाकर शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शवों की पहचान नहीं हो गई। पुलिस का मानना था कि दोनों महिलाएं पानी में डूब गईं और उनके शव बहकर आए हैं। दोनों शवों को मर्च्युरी में रखवा दिया गया है।