फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ganga bath

प्रैक्टिकल से पहले गंगा नहाने गया बीएएमएस का छात्र डूबा

Mon, 06 Jul 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
ganga bath
भोजपुर स्थित गंगाघाट पर कोतवाल से जानकारी करते डा. अनार सिंह यादव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
साथी के साथ गंगा स्नान करने गया बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसन एंड सर्जरी) का छात्र गंगा में डूब गया। 20 गोताखोर शाम तक खोजबीन करते रहे लेकिन छात्र का पता नहीं लग सका। रविवार को छात्र का प्रैक्टिकल था।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की बलदेव नगर कालोनी निवासी माधव सिंह का 23 वर्षीय पुत्र गौरव कमालगंज के निकट भोजपुर स्थित बाबू सिंह दद्दू जी मेडिकल कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था। गौरव छह दिन पूर्व लखीमपुर से कालेज में प्रैक्टिकल देने के लिए आया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 7 बजे गौरव अपने साथी पीलीभीत निवासी विश्वनाथ दीक्षित के साथ स्कूटी से भोजपुर स्थित गंगा तट पर स्नान करने गया। विश्वनाथ ने पहले स्नान कर लिया और पूजा करने लगा। तभी गौरव नहाने चला गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। गौरव को डूबता देख विश्वनाथ चिल्लाने लगा। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर कॉलेज चेयरमैन डॉ. अनार सिंह यादव, प्राचार्य रंगनाथ मिश्रा, शिक्षक, छात्र व भोजपुर चौकी प्रभारी सुधीर सिंह पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने आजाद नगर भटपुरा से 9 गोताखोरों को बुलवाकर छात्र की खोजबीन शुरू कराई। तीन घंटे बाद पांचालघाट के सोता बहादुरपुर से 10 गोताखोरों को खोजबीन में लगाया गया, फिर स्टीमर को भी लगाया गया लेकिन गौरव का नहीं पता चल सका।
कमालगंज। गौरव सिंह ने कालेज में 2015-16 बैच में प्रवेश लिया था। अब तक सभी परीक्षाएं अच्छे नंबरों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं थीं। तृतीय वर्ष की लिखित परीक्षा मार्च में समाप्त हो चुकी थी। रविवार को एक विषय का प्रैक्टिकल था। परीक्षक लखनऊ से मेडिकल कालेज आ चुके थे।

कुछ साथियों ने गौरव से कहा भी था कि प्रैक्टिकल है। पर वह नहीं माना। कालेज में खेलकूद व अन्य सभी कार्यक्रमों में भी वह बढ़चढ़कर भाग लेता था। अंतिम वर्ष की पढ़ाई ही बाकी थी।

भोजपुर स्थित गंगातट पर बैठे गौरव के साथी। संवाद

भोजपुर स्थित गंगातट पर बैठे गौरव के साथी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed