फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga and Ramganga decreased, the harvest was sharp

गंगा और रामगंगा जलस्तर घटा, कटान ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 09 Aug 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ganga and Ramganga decreased, the harvest was sharp
शमसाबाद के गांव समौचीपुर चितार का निरीक्षण करते एसडीएम व तहसीलदार। - फोटो : FARRUKHABAD
गंगा और रामगंगा घटीं, कटान तेज
विज्ञापन

अमृतपुर/शमसाबाद। बांधों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने से गंगा और रामगंगा के जलस्तर में गिरावट होने लगी है। रविवार को रामगंगा का पानी पांच सेंटीमीटर कम होने से जलस्तर 136.45 से घटकर 136.40 मीटर पर आ गया है। रामगंगा का जलस्तर 134.55 से घटकर 134.50 मीटर पर आ गया है। इसके बाद तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है।
इससे गांव के लोग परेशान है। एसडीएम कायमगंज व तहसीलदार ने शमसाबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। प्रधान व ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार को गंगा में नरौरा बांध से 36447 क्यूसेक और रामगंगा में 4080 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
दोनों नदियों के जलस्तर में कमी आई है। गंगा के घटने से गांव हरसिंहपुर कायस्थ में भरा पानी निकलने लगा है, लेकिन अभी रास्ते में पानी भरा है। इस कारण गांव के लोगों को अभी भी नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कुड़री सारंगपुर, अचानकपुर, कंचनलपुर सबलपुर, ऊगरपुर, चाचूपुर जटपुरा, गौटिया, लायकपुर, नगरिया जवाहर में कटान तेज हो गई है। इन गांवों के लोगों के खेत कट कर गंगा में समा रहे हैं। रामगंगा की तेज धारा से अलादपुर भटौली में सबसे ज्यादा कटान हो रही है।
कोलासोता गांव में भी खेत कट कर गंगा की धारा में समा रहे है। कटान की रफ्तार देखकर गांव के लोग परेशान है। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव समैचीपुर चितार व पैलानी दक्षिण में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी भर गया था जो अब निकल गया है। इन गांवों में गंगा की तेज धार से कटान हो रही है।

एसडीएम कायमगंज व तहसीलदार भूपाल सिंह ने रविवार को दोनों गांवों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने समैचीपुर चितार के प्रधान के पति याशीन से कहा कि अगर जलस्तर बढ़ता है और गांव में पानी भरने लगे तो लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की जाए। गांव पैलानी दक्षिण में एसडीएम को गांव के लोगों ने समस्याएं बताईं। उन्होंने बताया कि लगातार कटान होने के कारण जमीन खो रहे हैं। इस कारण सुरक्षित स्थान पर रहने को जमीन दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed