फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganesha statue began competing with those taking selfies

गणेश प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने वालों की लगी होड़

Sat, 10 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 10 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ganesha statue began competing with those taking selfies
स्टेज पर गणेश प्रतिमा के साथ सेल्फी लेते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के प्रेमपुष्प गेस्ट हाउस में आयोजित सातवें गणेश महोत्सव के छठे दिन सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। आरती के बाद स्टेज पर गणेश प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ सी लगी रही।  
विज्ञापन



महोत्सव में शाहजहांपुर से आई महिला गायिका सुभि सरगम ने अपने भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, गायक गोलू गुप्ता द्वारा गाई गई भगवान गणेश, भगवान श्रीकृष्ण, मां गंगा और दुर्गा मां की आरती से श्रद्धालु जमकर झूम उठे।
विज्ञापन


इसके बाद बिजली विभाग के जेई विजयपाल यादव ने भगवान गणेश की आरती उतारी और प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। स्टेज पर गणेश प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ सी लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके  पर नरेशचंद्र गुप्ता, आकाश गुप्ता, गौरव गुप्ता, प्रभाकर, अजय महेश्वरी, गणेश हलवाई अनुज चौरसिया, अनिल शर्मा, प्रदीप चौरसिया, प्रदीप विश्नोई, वान्या चौरसिया, सेजल चौरसिया और वर्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed