{"_id":"5f19da1b8ebc3e63cd6244e0","slug":"gali-galouch-farrukhabad-news-knp5728871140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मियों से बैंक कर्मी ने किया गालीगलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मियों से बैंक कर्मी ने किया गालीगलौज
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के मोहल्ला पटवन गली में बुधवार रात कंटेनमेंट जोन बना रहे पालिका कर्मियों से एक बैंक कर्मी ने गालीगलौज कर दिया। ईओ ने वीडियो कोरोना फाइटर्स ग्रुप पर वायरल कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
पालिका कर्मी घोषित कंटेनमेंट जोन मोहल्ला पटवन गली में जाने वाली गलियों में बल्ली लगाकर बंद कर रहे थे। तभी वहां पहुंचे एक बैंक कर्मी ने एतराज जताया और कहा कि यह किसके आदेश से लगाई जा रही है। पालिका कर्मी ने जानकारी दी तो वह बल्ली लगाने का विरोध कर गालीगलौज करने लगा। इसके बाद बात यहीं तक नहीं रुकी बैंक कर्मी प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग करने लगा।
इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान रात के अंधेरे में किसी ने वीडियो बना लिया। पालिका कर्मियों ने पूरे मामले को ईओ सीमा तोमर के सामने रखा। ईओ ने वीडियो को कोरोना फाइटर्स ग्रुप वायरल कर दिया और कोतवाल से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। ईओ ने बैंककर्मी की फोटो, पद उसकी अन्य पहचान को भी ग्रुप पर डाल दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने का कहना है पालिका कर्मी की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।