फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gali galouch

आमद कराने गए दीवान व एएसपी में गालीगलौज

Fri, 24 Jul 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
gali galouch
एएसपी से गाली गलौज के आरोप में सिपाही को पकड़कर ले जाते कोतवाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आमद कराने गए दीवान व एएसपी के बीच नोकझोक हो गई। शोर मचने पर एएसपी व महिला थाने के पुलिसकर्मियों का जमावाड़ा लग गया। एएसपी के आदेश पर पहुंचे फतेहगढ़ कोतवाल ने दीवान को पकड़कर कोतवाली में बैठा दिया। एएसपी ने दीवान पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वहीं दीवान ने गाली गलौज करने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात दीवान हरिकृष्ण यादव को गुर्दे में दर्द व खुजली की बीमारी थी। 16 जून को वह छुट्टी लेकर लोहिया अस्पताल इलाज को गया। वहां तीन दिन तक उसको डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। इधर दीवान के ड्यूटी से गैरहाजिर होने व सिक बुक जमा न करने पर सीओ ने दीवान को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर जवाब मांगा। नियमों के मुताबिक छुट्टी पर जाने से पहले सिक बुक जमा करना अनिवार्य होता है। चार दिन पहले सिपाही वापस आया और आमद कराने के लिए गणना कार्यालय में गया लेकिन आरआई ने आमद करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को दीवान हरिकृष्ण एएसपी अजय प्रताप के पास आमद कराने की अनुमति व नोटिस का जवाब लेकर पहुंचा था। बाहर फरियादियों की भीड़ थी। करीब एक घंटे बाद उसे मिलने का मौका मिला। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक दीवान के कमरे के अंदर घुसते ही जोर-जोर की आवाजें आने लगीं। शोर सुनकर पुलिसकर्मियों की कक्ष के बाहर भीड़ जमा हो गई। एएसपी की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पंकज सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी के आदेश पर कोतवाल ने दीवान को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि दीवान के अभद्रता करने की शिकायत एसपी से करेंगे। दीवान हरिकृष्ण ने बताया कि पहले साहब ने गाली दी बाद में उसने भी गाली गलौज किया है। कोतवाल जयप्रकाश पाल ने बताया कि एएसपी के आदेश पर दीवान हरिकृष्ण का नशे का पता लगाने के लिए मेडिकल व मानसिक स्थिति की जांच कराई जाएगी। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि पहले दीवान की आमद कराई जाएगी। उसके बाद पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed