{"_id":"62bb40ff938c125f5f4b0128","slug":"gadbadi-farrukhabad-news-samudaik-sauchailay-farrukhabad-news-knp704795567","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.26 करोड़ से बने 21 शौचालयों में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.26 करोड़ से बने 21 शौचालयों में मिलीं खामियां
विज्ञापन
कमालगंज। डीएम के आदेश पर हुई जांच में ब्लाक क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों में खामियां मिली हैं। इनमें से कई में मानकविहीन निर्माण सामने आया है। इन्हें बनवाने वाले तत्कालीन प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायकों की तलाश की जा रही है।
वर्ष 2021 में जिले में कुल 119 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। एक शौचालय पर करीब छह लाख रुपये की लागत आई थी। करीब 7.14 करोड़ रुपये इन पर खर्च हुए थे। इन शौचालयों के मानकविहीन निर्माण की शिकायत जिलाधिकारी के पास पहुंची थी।
इसके बाद उन्होंने सभी सामुदायिक शौचालयों का जनपद स्तरीय अधिकारियों से सत्यापन कराया। कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के 21 सामुदायिक शौचालयों में कमियां सामने मिलीं। मानकों पर यह खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन
इन 21 शौचालयों का निर्माण जिन सचिवों के कार्यकाल में हुआ उनमें से कुछ दूसरे जिले स्थानांतरित हो चुके हैं और कुछ का जिले में ही ब्लाक बदल दिया गया है। जो अभी भी कमालगंज ब्लाक क्षेत्र में कार्यरत हैं उनकी ग्राम पंचायतें बदल गई हैं। अधिकांश में प्रधान भी बदल गए हैं।
खामियों वाले सामुदायिक शौचालय को बनवाने और हैंडओवर करते समय जो सचिव, प्रधान व तकनीकी सहायक (टीए) रहे हैं उनके नाम गूगल शीट पर भरने के निर्देश जारी हुए हैं। इसे देखते हुए तत्कालीन सचिव, प्रधान व टीए की खोजबीन की जा रही है।
खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य का कहना है कि 21 शौचालयों के निर्माण में खामियां सामने आई हैं। इनके निर्माण के वक्त जो भी प्रधान, सचिव और टीए रहे हैं उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इनके नाम गूगल शीट पर दर्ज हो सकें। गूगल शीट पर नाम दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
इन ग्राम पंचायतों के शौचालय मिलीं कमियां
चंदनपुर, भटपुरा, रजीपुर, समदपुर, सरफाबाद, नागलाभीखा, महमदपुर अचला, बंथलशाहपुर, बिढ़हैल, हिसामपुर, मेदाश्यामपुर, न्यामतपुर ठाकुरान, अमानाबाद, डूंगरपुर, ऊगरपुर सुलतानपट्टी, हैदरपुर, ईशेपुर, दुरगूपुर, अभयपुर, नगरिया व महोई ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय में कमियां मिली हैं।